फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महायोजना 2031: 25 से शुरू की जाएगी आपत्तियों पर सुनवाई, 15 दिन में पूरी करने का लक्ष्य

Fri, 18 Nov 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वाली समिति रोजाना करीब एक हजार आपत्तियों पर सुनवाई करेगी। 15 दिन में सभी आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है। सुनवाई के बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद प्रारूप को फिर से जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायोजना-2031 के प्रारूप को लेकर आई आपत्तियों की सुनवाई गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से 25 नवंबर से शुरू होगी। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वाली समिति रोजाना करीब एक हजार आपत्तियों पर सुनवाई करेगी। 15 दिन में सभी आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद प्रारूप को फिर से जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं से महायोजना लागू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि नए साल की शुरूआत में ही नई महायोजना भी वजूद में आ जाएगी।

महायोजना-2031 के प्रारूप को जीडीए बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद आपत्ति आमंत्रित की गई थी। करीब डेढ़ महीने में 11 हजार से अधिक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई।  विस्तारित क्षेत्र को लेकर सर्वाधिक आपत्ति दर्ज कराई गई है। खुला क्षेत्र, हरित क्षेत्र, हाईवे फैसिलिटी जोन, विनियमितीकरण आदि को लेकर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पहुंचाई जा रही है सुनवाई की सूचना

जीडीए के कर्मचारियों के जरिए आपत्तिकर्ताओं तक सुनवाई की सूचना पहुंचाई जा रही है। जिन मामलों में ज्यादा सौ से अधिक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, उसकी सुनवाई रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगी, जबकि 50 या उससे कम वालों की सुनवाई जीडीए सभागार में होगी।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महायोजना 2031 के प्रारूप को लेकर आईं आपत्तियों की सुनवाई 25 नवंबर से शुरू होगी। आपत्तिकर्ताओं की संख्या के आधार पर उन्हें  बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह या जीडीए सभागार में बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें