शोर पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। गंभीर रूप से घायल प्रभुनाथ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविशंकर यादव, उसके भाई हरिशंकर यादव, भाभी और बहन के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर रविशंकर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
समाधान दिवस में पहुंची थीं बहनें
शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभुनाथ की दोनों बहनें पहुंची थीं और भाई पर गंभीर रूप से हमले की जानकारी दी थी। तब पुलिस ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मारपीट का केस दर्ज किया था। प्रभुनाथ की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा गया है, अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।