इंतजार खत्म हुआ। आज से लगातार तीन दिनों तक पूरा शहर गोरखपुर महोत्सव के रंग में सराबोर रहेगा। जमीं से आसमां तक महोत्सव की छटा दिखेगी। दिन भर खेल से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चलेगा तो शाम से लेकर आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार मनोरंजन का मंच संभालेंगे। पहले दिन बॉलीवुड नाइट में मशहूर गायिका अलका याग्निक अपनी मधुर आवाज से समां बांधेगी तो दूसरे दिन शाम का मुख्य मंच भोजपुरी नाइट के नाम होगा।
लोक गायक भरत शर्मा व्यास, भोजपुरी गायक वंदना और आकाश शुक्ला अपने गीतों से तो गजोधर भईया यानी राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाएंगे। सांसद रवि किशन, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का पाठ करेंगे। आखिरी दिन के बॉलीवुड नाइट का मंच सोनू निगम के नाम होगा जिन्हें पिछले दो गोरखपुर महोत्सवों से पर्यटन विभाग बुलाना चाह रहा था लेकिन किन्हीं वजहों से वे महोत्सव का हिस्सा नहीं बन पाए। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भी महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। 13 जनवरी की शाम में वे भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर करेंगी।
महोत्सव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों, सभी के लिए कुछ न कुछ है। किचन के सामान से लेकर ऑटोमोबाइल्स तक के स्टॉल महोत्सव में मिलेंगे तो वहीं बच्चों के लिए अलग किड्स जोन होगा। वे फिल्मों का भी आनंद उठा सकेंगे। महोत्सव परिसर में ही खाने-पीने के लिए फूड जोन होगा। कई राज्यों के शिल्पकार अपने-अपने उत्पादों के साथ महोत्सव में पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे तो 13 की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन।
6300 कुर्सियां लगीं, 3300 वीआईपी दीर्घा में
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा संकुल में आयोजित महोत्सव में दर्शकों के बैठने के लिए 6300 कुर्सियां लगाई गई हैं। इनमें 3300 कुर्सियां वीआईपी दीर्घा में लगी है, जबकि बाकी सामान्य। पीछे के लोगों या खड़े होकर महोत्सव का लुत्फ उठाने वालों की सहूलियत के लिए जगह-जगह बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई है। शुक्रवार की देर रात तक महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। दिन में फिर शाम को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, एडीजी रेंज जयनारायण सिंह, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता आदि अफसरों ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
फूलों की भीनी खुशबू बढ़ा रहे मंच की शोभा
मुख्य मंच को आर्कि ड, जरवेरा, स्टार, गेंदा, लिली आदि फूलों से सजाया गया है। कोलकाता से आए कारीगरों ने इन फूलों की मदद से मंच को सजाया है। ताजा फूलों की खुशबू से शुक्रवार को मंच ही नहीं आस-पास का इलाका भी महक उठा। वहीं मंच के सामने ‘डी’ घेरे में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों ने महोत्सव के लोगों की रंगोली तैयार की है।
11 जनवरी:
बच्चे उठाएंगे बाल फिल्मों का मजा, अल्का बिखेरेंगी सुरों का जलवा
सुबह (10-5) बजे वाद विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 6-12) दीक्षा भवन
सुबह 10 बजे से निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 6-12) दीक्षा भवन
सुबह (10-12) बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (कक्षा 1-5) संवाद भवन
सुबह 10 बजे से क्रीड़ा प्रतियोगिता (बैंडमिंटन, कबड्डी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन
वॉलीबॉल, कुश्ती, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक
फुटबॉल और मैराथन)
सुबह 10 बजे शूटिंग प्रतियोगिता (सभी वर्गों के लिए) आरपीएफ शूटिंग रेंज
सुबह 10-2 बजे विज्ञान मेला (कक्षा 6-12) विश्वविद्यालय कला संकाय
सुबह 10-12 बजे बाल फिल्म (कक्षा 4-8) ओरियन, एडी, पीवीआर, सिटी मॉल, विजय पिक्चर पैलेस, माया सिनेप्लेक्स
दोपहर 2-5 बजे महिलाओं के कार्यक्रम विश्वविद्यालय, कला संकाय
दोपहर 12-2 बजे उद्घाटन सत्र मुख्य स्टेज
(स्वागत और राष्ट्रीय गीत)
गोरखपुर विश्वविद्यालय, सात दिव्यांग जन
कथक नृत्य - जयंती माला
स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा
2:30-4:30 बजे सबरंग मुख्य स्टेज
5:00 -6:30 बजे कथक नृत्य एवं दशावतार नृत्य नाटिका मुख्य स्टेज
(नेहा बनर्जी द्वारा)
6:30 - 7:00 बजे एसएस सुब्बालक्ष्मी, बंगलुरु (सेक्सोफोन वादन) मुख्य स्टेज
7:00 - 8:00 बजे निष्ठा शर्मा, सोनी चैनल गायन विजेता मुख्य स्टेज
8:30 बजे बॉलीवुड नाइट - अलका याग्निक, मुंबई मुख्य स्टेज
12 जनवरी: रवि किशन करेंगे कविता पाठ, गुदगुदाएंगे गजोधर भईया
सुबह 8 -10 बजे योगा( कक्षा 7-12 बजे) आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी
सुबह 10 - 1 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संवाद भवन
(कक्षा 6-12 बजे)
सुबह 10 बजे क्रीड़ा प्रतियोगिता क्षेत्रीय क्रीड़ांगन
बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती
टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, फुटबॉल
और मैराथन
सुबह 10 बजे शतरंज प्रतियोगिता (कक्षा 6 -12) बैडमिंटन हॉल
सुबह 10 बजे शूटिंग प्रतियोगिता (सभी वर्गों के लिए) आरपीएफ शूटिंग रेंज
सुबह 10 - 2 बजे विज्ञान मेला (कक्षा 6-12) विश्वविद्यालय, कला संकाय
सुबह 10 - 2 बजे फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी मुख्य मैदान
सुबह 10 - 12:30 बजे बाल फिल्म एडी मॉल, ओरियन, पीवीआर, सिटी मॉल, विजय पिक्चर पैलेस, माया सिनेप्लेक्स
दोपहर 2-5 बजे महिलाओं के कार्यक्रम विश्वविद्यालय कला संकाय
सुबह 11 -1 बजे मंथन दीक्षा भवन
दोपहर 2 - 4 बजे युवा दिवस पर नाट्य मंचन दीक्षा भवन
सुबह 10 -12 बजे स्कूल प्रतियोगिता- गायन, नृत्य मुख्य स्टेज
दोपहर 12:30 - 1:30 बजे टैलेंट हंट (सभी वर्गों के लिए) मुख्य स्टेज
दोपहर 2 - 4:30 बजे लोक रंग मुख्य स्टेज
शाम 4:30 - 6 बजे भोजपुरी गायक मुख्य स्टेज
पूनम बाजपेई
मनोहर सिंह
अजीत पांडेय
शाम 6 - 7:30 बजे भरत शर्मा व्यास - भोजपुरी मुख्य स्टेज
रात 7:30 - 8 बजे कविता पाठ - सांसद रविकिशन द्वारा मुख्य स्टेज
रात 8-9 बजे खादी फैशन मुख्य स्टेज
रात 9-10 बजे कॉमेडी नाइट (राजू श्रीवास्तव) मुख्य स्टेज
रात 10 बजे भोजपुरी गायक वंदना, आकाश शुक्ला मुख्य स्टेज
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया
13 जनवरी: सोनू के सुरों से सजेगी शाम, मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का समापन
सुबह 10-12 बजे कला प्रतियोगिता आरपीएम एकेडमी
सुबह 10 बजे क्रीड़ा प्रतियोगिता क्षेत्रीय क्रीड़ांगन
बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती
टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, फुटबॉल
और मैराथन
सुबह 10 -12 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (कक्षा 1-5) संवाद भवन
सुबह 9 -10 बजे टैलेंट हंट (सभी वर्गों के लिए) मुख्य स्टेज
सुबह 10 -12:30 बजे लोकरंग मुख्य स्टेज
दोपहर 1- 2:30 बजे समापन सत्र मुख्य स्टेज
( स्वागत और राष्ट्रीय गीत, पुरस्कार वितरण) मुख्य स्टेज
दोपहर 3 - 5:30 बजे भजन अनुराधा पौडवाल, मुंबई मुख्य स्टेज
शाम 5:30- 6:30 बजे नृत्य नाटिका सांस्कृतिक विभाग द्वारा
(न्यूजीलैंड, तुर्की और सेंट पीट्सबर्ग)अग्नि नृत्य
देवेंद्र एस मंगलामुखी (कथक नृत्य)
शाम 6:30- 7:30 बजे मयूर नृत्य गीतांजली शर्मा मुख्य स्टेज
रात 8 बजे से बॉलीवुड नाइट सोनू निगम द्वारा मुख्य स्टेज
10,632 बच्चे देखेंगे बाल फिल्म, तीन दिन मिलेगा मजा
महोत्सव के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले 10,632 विद्यार्थियों को बाल फिल्म दिखाई जाएगी। शहर के एडी मॉल, वीनस पीवीआर, सिटी मॉल, ओरियन मॉल, विजय पिक्चर पैलेस और माया सिनेप्लेक्स में प्रतिदिन 3544 बच्चों को फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 31 दिसंबर को ही समाप्त हो चुकी है। 11 से 13 जनवरी तक छोटा भीम, सुपर 30, फ्रोजन 2, लॉयन किंग, मेरे प्यारे पीएम सरीखी नौ फिल्में दिखाई जाएंगी।
फिल्मों का कार्यक्रम-
सिटी मॉल - मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, झलकी, हल्का,
एडी सिनेमॉज - फ्रोजन 2, डंबोे
पीवीआर - लॉयन किंग, पेट्स-2, फ्रोजन-2, लॉयन किंग
ओरियन मॉल - मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, झलकी, हल्का,
विजय पिक्चर पैलेस - छोटा भीम
माया सिनेप्लेक्स - सुपर 30
विज्ञान के चमत्कार से दूर होगा अंधविश्वास का अंधेरा
गोरखपुर महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के सारे इंतजाम मौजूद रहेंगे। रामगढ़ ताल के पास जहां पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, हॉट एयर बैलून सरीखे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकेंगे, वहीं शहर के छह सिनेमाघरों में निशुल्क बाल फिल्मों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
इसके साथ ही बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लक्ष्य से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय भवन के सामने विज्ञान जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
साथ-साथ साइंस बस, मिनी प्लेनेटोरियम से ब्रह्मांड के रहस्यों से भी बच्चे परिचित होंगे। आकर्षण का केंद्र जिले के 25 नए खोजकर्ताओं की ओर से लगाए जाने वाले अपने-अपने मॉडलों की प्रदर्शनी होगी। ये सभी बच्चों को हाइड्रोपोनिक्स विधि के बारे में जानकारी देंगे। इस विधि से बिना मिट्टी सिर्फ पानी में ही पौधों को उगाया जाता है।
रेल म्यूजियम में सैर सपाटा, नक्षत्रशाला में शॉर्ट मूवी का आनंद
महोत्सव के दौरान परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाले 10,632 बच्चे पहले तो शहर के छह सिनेमाहॉल में बाल फिल्म का आनंद उठाएंगे। 11-13 जनवरी तक प्रतिदिन 3,544 बच्चों को फिल्में दिखाई जाएंगी। उसके बाद एक हजार बच्चों को रेल म्यूजियम की सैर कराई जाएगी।
एक हजार बच्चों को वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। बच्चों को महोत्सव स्थल का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
ज्यादा रसगुल्ले खाएं, इनाम भी ले जाएं
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। आकर्षण का केंद्र एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा रसगुल्ला खाकर इनाम ले जाने वाली प्रतियोगिता होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गोरखपुर महोत्सव की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
ऑफ लाइन पंजीकरण शनिवार से गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग में सुबह 10:30 बजे से कराया जा सकता है। सचिव प्रो. विनीता पाठक ने बताया कि 11-13 जनवरी तक सभी प्रतियोगिताएं कला संकाय भवन के सामने स्थित विवेकानंद पार्क में दोपहर एक बजे से होंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान फिटनेस, फ्लावर डेकोरेशन, फैशन एवं टैलेंट कंप्टीशन, एकल गायन, समूह नृत्य, रसगुल्ला खाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
जन कल्याणकारी योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी
प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यटन, सूचना, संस्कृति, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, फ्रूट एंड वेजीटेबल शो, पुष्प प्रदर्शनी समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं वाले विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी। 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानंद व सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की जाएगी।