फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन: तीन महीने में निर्माण पूरा करने की चुनौती

Fri, 03 Jan 2020 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
छह किमी फोरलेन का निर्माण - फोटो : file
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का निर्माण मार्च तक पूरा करने को कहा गया है। सड़क में अतिरिक्त कार्य बढ़ने के कारण इसका 183 करोड़ का बजट बढ़कर 408 करोड़ का हो गया है। इसके अलावा जो नाला बन रहा है उसमें भी नये सिरे से संशोधन करने को कहा जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि नाले में बहुत अधिक फेरबदल करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन 2016 में स्वीकृत हुआ था। इसे 2018 में पूरा होना था। 19.4 किलोमीटर लंबे फोरलेन की शुरुआती लागत 183 करोड़ थी। असुरन से फर्टिलाइजर मोड़ तक लगभग सात किलोमीटर तक दोनों तरफ नाले के निर्माण के अलावा सर्विस लेन, अंडर ग्राउंड केबल , जलकल की पाइपलाइन सहित अन्य अतिरिक्त कार्यों के साथ जिनकी जमीन व मकान पड़ रहा है उसका मुआवजा देने के कारण लागत बढ़कर 408 करोड़ हो गई।

लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए जा रहे नाले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विभाग के मुताबिक नाले के नजदीक जिन घरों की नालियां थीं, पाइप डालकर नाले में उनका पानी गिराया जा रहा है। इससे जलभराव की स्थिति है। निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई पर सवाल उठाया जा रहा है कि कॉलोनियों का पानी उसमें नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन


बताते हैं कि जो भी कॉलोनी बसी हैं वह जीडीए की नहीं हैं। समय-समय पर जमीन लेकर लोग घर बनाते गए और उनके हिसाब से नाली बनती गई। लो लैंड एरिया होने के कारण पहले भी पानी निकासी के लिए बरसात में पंप लगाया जाता था। वैसे नगर निगम और लोक निर्माण विभाग तकनीकी जांच कर रहे हैं। जो बात आ रही है उसमें मामूली परिवर्तन तो संभव है पर अधिक की गुंजाइश नहीं है।

सड़क की जो डीपीआर बनी है वह पूरी तरह से नाप-जोख कर बनाई गई है। नाले को लेकर जो आपत्ति है उसे नगर निगम और विभाग के अभियंता देख रहे हैं। जो संभव होगा उसे ठीक किया जाएगा। - प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें