फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बारिश के बाद चली हवाएं, दोपहर में बूंदाबांदी तो शाम को झमाझम बारिश

Fri, 03 Jan 2020 07:20 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बारिश में सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़कड़ाती सर्दी से एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को चली पछुवा हवा और बारिश ने फिर से कंपकंपी छुड़ा दी। पूरे दिन गलन बनी रही। हाड़ कंपाऊं सर्दी से शहरवासी घरों में दुबके रहे। इसी का नतीजा रहा कि सड़कों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई, फिर देरशाम झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही चली सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अधिकतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। जो पारा बृहस्पतिवार को 23.4 डिग्री सेल्सियस था, वह शुक्रवार को 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही चटख धूप निकल आई थी। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। सड़कों के साथ पार्कों में भी चहल पहल हो गई थी। दिन का तापमान भी चढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि इसके पहले कुछ दिनों तक पारा सामान्य से कम ही बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदल लिया। आकाश में बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ करीब 22 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने पारा भी लुढ़का दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें