गोरखपुर में मारवाड़ बिजनेस स्कूल में कोरोना वायरस पर आज सुबह गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की समस्याओं को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
देखें आज की दिनभर की हलचल...
गोरखपुर विश्वविद्यालय एनएसएस के संबंध में डॉ केशव सिंह व मंचासीन सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत तिवारी प्रोफ़ेसर बीएल सर्राफ डॉ संतोष कुमार त्रिपाठी।
विज्ञापन
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कोरोना वायरस पर हुई जागरूकता संगोष्ठी
2 of 14
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में कोरोना वायरस पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस वर्तमान में विश्व व्यापी समस्या बन चुका है। लैटिन शब्द कोरोना का अर्थ है, सूर्य ग्रहण के समय बनने वाला क्राउन यानी मुकुट। इस वायरस का आकार भी कुछ इसी तरह से है। अभी तक वास्तविक नामकरण नहीं होने के कारण इसे नोवल कोरोना वायरस कहा जा रहा है। मानव और जीवों के लिए नए प्रकार के इस वायरस की अभी तक कोई दवा या टीका नहीं है। यह बातें सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने मारवाड़ बिजनेस स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की ओर से कोरोना वायरस के संबंध में आयोजित संगोष्ठी में बुधवार को कही।
स्कूल परिसर में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध होने पर वायरस के संचारित होने की आशंका हो सकती है। संक्रमित व्यक्ति को 14 दिन तक आइसोलेटेड कक्ष में रखकर उपचार के साथ संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। मांसाहार से परहेज करने की भी सलाह दी। अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक प्रो. केशव सिंह ने बताया कि यह वायरस चीन के साथ थाइलैंड, अमेरिका, हांगकांग, ताइवान, साउथ कोरिया, मैक्सिको और जापान तक पहुंच चुका है।
प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी और महाविद्यालय के शैक्षिक सलाहकार प्रो. बीएल सराफ ने भी कोरोना वायरस के बारे में अहम जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन त्रिपाठी ने किया जबकि वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, प्रियांशु वर्मा, डॉ. समीर सुवन दत्त मिश्र, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. रजनी दुबे, डॉ. एसएसडी मिश्र, डॉ. सुनील पांडेय, डॉ. जयेंद्र नाथ सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति, जूही के साथ रासेयो की तीनों इकाईयों के स्वयंसेवक, सेविकाएं और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एनसी में पुलिस पहुंचने पर भड़के छात्र, धरना दिया
3 of 14
धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। नाथ चंद्रावत (एनसी) छात्रावास में रविवार की देर रात गोली चलने के बाद पुलिस की चेकिंग के विरोध में कुछ छात्रोें ने बुधवार को विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर धरना दिया। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अभिरक्षक को हटाने और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की।
एक दशक पूर्व एनसी हॉस्टल अपराधियों का अडड था। हॉस्टल में एक छात्रावासी को जिंदा जला भी दिया गया था लेकिन इधर हालात बहुत अच्छे हो गए थे। सबसे पहले मेस की शुरूआत भी यहां हुई। लेकिन कुछ दिनों से अराजकता बढ़ रही है। दो महीने पहले बड़ी एलईडी टीवी चोरी हो गई। रविवार की देर रात फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल में तलाशी भी ली।
इस दौरान अभिरक्षक भी पहुंच गए। छात्रावासियों का आरोप है कि अभिरक्षक की शह पर छात्रों के साथ गलत व्यवहार पुलिस ने किया है। बुधवार को नारेबाजी करते हुए छात्र पहुंचे और विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर बैठ गए। इसके बाद कुलपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने आश्वस्त किया है कि प्रति कुलपति की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाएगी।
कुलपति से मिलने वालों में एनएसयूआई के योगेश प्रताप सिंह, डॉ. श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश, अनूप यादव, शुभम, गोविंद राव, प्रमोद यादव, विनय यादव आदि उपस्थित थे।
नागरिकता कानून को लेकर भड़का गुस्सा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
4 of 14
नागरिकता कानून को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नागरिकता कानून को लेकर गबडूआ गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।
विभागाध्यक्षों और कुलसचिव के साथ बैठक करते कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में मूल्यांकन को लेकर विभागाध्यक्षों और कुलसचिव के साथ बैठक करते कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह।
विज्ञापन
डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण
6 of 14
प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन करते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन बीएसए बीएन सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद, सूर्यकुंड के नवनिर्मित विद्यालय का लोकार्पण बुधवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने किया। 14 लाख 24 हजार की लागत से बने इस भवन में विद्यार्थियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। डीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत ही अहम है। सूर्यकुंड की इस मलिन बस्ती के लिए यहां स्कूल का होना बहुत जरूरी था।
इस क्षेत्र के लगभग 250 बच्चे शिक्षा प्राप्त करेंगे। यहां पर बच्चों को जूता, मोजा, स्वेटर के साथ मध्याह्न भोजन भी मिलेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जरूर भेजें जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो और वे एक सफल इंसान बनें। विद्यालय की सुरक्षा एवं साफ -सफाई में भी अपना सहयोग करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह नेे धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
7 of 14
नगर निगम पार्क में धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश इंजीनियर डिप्लोमा महासंघ के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश इंजीनियर डिप्लोमा महासंघ के लोग।
रोवर रेंजर शिविर का समापन
8 of 14
कैंपों का निरीक्षण करते विद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
डीवीएनपीजी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय रोवर रेंजर शिविर का बुधवार को समापन हुआ। आखिरी दिन स्वयंसेवकों को खुले में टेंट लगाने, ऊंचाई पर लगने वाली आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक अजय सिंह, लीडर डॉ. कमेलश कुमार मौर्य, जागृति विश्वकर्मा, डॉ. सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
9 of 14
रोजगार मेले को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण करते डीएम के विजेंद्र पांडियन, सीडीओ हर्षिता माथुर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
11 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद रोजगार मेले को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण करते डीएम के विजेंद्र पांडियन, सीडीओ हर्षिता माथुर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
10 of 14
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा के चौथे दिन कालेज परिसर में सफाई, योगा, पीटी एवं कौशल विकास संगोष्ठी के अंतर्गत रंगोंली बनाओ प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय मे मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। दूसरे सत्र मे मेकप प्रतियोगिता कराई गई। इसी क्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी रूपरेखा की तैयारी की गई। कार्यक्रम अधिकारी डा.प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती प्रत्या उपाध्याय, श्रीमती दमयंती मिश्रा एवं स्वयंसेविकाए उपस्थित थी।
बैडमिंटन में दिखाया दम
11 of 14
खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में जहां 28 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, वहीं बालिकाओं में 20 प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डेलीगेसी उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव, प्रो. अजय कुमार शुक्ला, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. प्रदीप यादव, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. गौर हरि बेहरा आदि मौजूद रहे।
जीपैट में आईटीएम गीडा के दो छात्र चमके
12 of 14
जीपैट में चमके आईटीएम के दो छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्तर के जीपैट 2020 में आईटीएम गीडा गोरखपुर के बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र प्रवीन प्रताप सिंह ने 94.3 और प्रतीक कुमार विश्वकर्मा 90.31 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। छात्रों की सफलता पर साथी और आईटीएम परिवार में खुशी है।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के चेयरमैन नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक डॉ. एनके सिंह, फार्मेसी के निदेशक डॉ. पीडी पांडा, विभागाध्यक्ष राहुल मिश्र, डीन एकेडमिक प्रो. आरपी मणि और सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
सीएए के समर्थन में भाजयुमो ने चलाया अभियान
13 of 14
सीएए के समर्थन में भाजयुमो ने चलाया अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में बुधवार को महानगर के चेतना तिराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व मेें अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से समर्थन के लिए 8866288662 नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर उनका नाम पता निश्चित प्रोफार्मा भरवाया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। विपक्ष के लोग केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर अवधेश अग्रहरि, अविनाश राय, सत्येंद्र जायसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, संजू यादव, मनोज सिंह, अनिल जायसवाल, प्रदीप निषाद, शिवम राय, प्रिंस जायसवाल, मंतोष सोनी, पंकज मिश्रा, अजय राय सहित अन्य कई लोग थे।
‘कौन बनेगा नन्हा कलाम’ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से ‘जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी’ और ‘कौन बनेगा नन्हा कलाम’ प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को रैंपस स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में 800 जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सात फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के जरिए 120 विद्यार्थियों को चुना जाएगा।
पहले दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मॉडल और निबंध की प्रतियोगिताएं हुईं। चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर क्षेत्रीय नक्षत्रशाला में होने वाली एक और तर्कशक्ति परीक्षा में 28 फरवरी को शामिल होंगे। यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं 100 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर मंडलायुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी ने किया। कहा कि देश का भविष्य ये विद्यार्थी हैं जो मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। यही हमारे समाज के वैज्ञानिक व सामाजिक विकास में सुधार ला सकते हैं।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी शुक्ल ने कहा कि मानसिक सोच विकसित होने से वैज्ञानिक गुण खुद विकसित होते हैं। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एमजी पीजी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. एसपी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, अरविंद दुबे, अमित राबर्ट, शेखर सिंह, वेद पांडेय, गंगाराम चौहान, देवेंद्र दुबे, सुरेश कुमार, अशोक मिश्र, इजहार अली आदि मौजूद रहे।