फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: एर्नाकुलम तक ही जाएगी गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस, मनकापुर से चलेगी प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस

Sat, 19 Nov 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे प्रशासन ने कोचुवेली यार्ड के रिमाडलिंग कार्य के चलते 17 नवंबर से 12 दिसंबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है और कुछ ट्रेनें नियंत्रित करके चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने कोचुवेली यार्ड के रिमाडलिंग कार्य के चलते 17 नवंबर से 12 दिसंबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है और कुछ ट्रेनें नियंत्रित करके चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


आंशिक निरस्तीकरण

  • कोचुवेली से 11 दिसंबर को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोचुवेली से एर्नाकुलम तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 8 दिसंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस, एर्नाकुलम तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से कोचुवेली तक निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 9 दिसंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस कोल्लम जंक्शन तक चलाई जाएगी। ट्रेन कोल्लम से कोचुवेली तक निरस्त रहेगी।


नियंत्रण

  • 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 4 दिसंबर को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन

मनकापुर से चलेगी प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने बस्ती स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक के चलते 23, 28 एवं 30 नवंबर को प्रयागराज संगम से चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी। वापसी यात्रा में 23, 28 एवं 30 नवंबर को बस्ती से चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें