फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी पर नकेल: गोरखपुर पुलिस संग 25 हजार इनामी पशु तस्कर की मुठभेड़, गिरफ्तार- बिहार का था 'वांटेड'

Thu, 06 Nov 2025 11:30 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 5/6 नवंबर की रात पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि वांछित इनामी अपराधी पप्पू शाह बनसप्ति माता मंदिर तिराहे की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
खोराबार पुलिस संग मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गो-तस्करी के आरोप में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश पप्पू शाह को खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 5/6 नवंबर की रात पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि वांछित इनामी अपराधी पप्पू शाह बनसप्ति माता मंदिर तिराहे की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

अस्पातल में भर्ती घायल पशु तस्कर व खोराबार एसओ इत्यानंद पांडेय व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा (.315 बोर) व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान बिहार के इनामी बदमाश पप्पू शाह के रुप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें