फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'रिश्ते में नाना ने पिस्टल सटाकर किया दुष्कर्म की कोशिश', पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल पर केस दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि पूर्व प्रमुख ने कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अश्लील बातें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल दिखाते हुए डराया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। डरी-सहमी महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को संदेश भेजा। जब तक परिजन पहुंचे, आरोपी वहां से निकल गया। वह धमकी देकर गया कि मामला उजागर हुआ तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके के एक होटल में वाराणसी निवासी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में सरदारनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जेबी महाजन महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ईश्वर चंद जायसवाल पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि कमरे में पिस्टल दिखाकर उससे अश्लील हरकत की कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि पारिवारिक विवाद के तहत साजिश में फंसाया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह डीएलएड परीक्षा देने के लिए 27 से 29 अक्तूबर तक गोरखपुर आई थी। वह अपने देवर और देवरानी के साथ एक होटल में ठहरी थी। 28 अक्तूबर की शाम को जब परिजन टहलने बाहर गए, तभी आरोपी पूर्व प्रमुख होटल पहुंचा। महिला का कहना है कि वह रिश्ते में उसकी नातिन लगती है।

आरोप है कि पूर्व प्रमुख ने कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अश्लील बातें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल दिखाते हुए डराया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। डरी-सहमी महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को संदेश भेजा। जब तक परिजन पहुंचे, आरोपी वहां से निकल गया। वह धमकी देकर गया कि मामला उजागर हुआ तो अंजाम बुरा होगा।

डर के कारण महिला और उसके परिजन रात में ही होटल छोड़कर किसी अन्य जगह चले गए और अगले दिन वाराणसी लौटकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले पढ़ाई और नौकरी में मदद का झांसा देकर संपर्क बनाया था। बाद में उसने यह शर्मनाक हरकत की।
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। मेरे खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी
:ईश्वर चंद्र जायसवाल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, सरदारनगर

मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें