एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 5/6 नवंबर की रात पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि वांछित इनामी अपराधी पप्पू शाह बनसप्ति माता मंदिर तिराहे की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
अस्पातल में भर्ती घायल पशु तस्कर व खोराबार एसओ इत्यानंद पांडेय व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा (.315 बोर) व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान बिहार के इनामी बदमाश पप्पू शाह के रुप में हुई।