फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर खाद कारखाना : जुलाई से शुरू होगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना : जुलाई से शुरू होगा उत्पादन
विज्ञापन

गोरखपुर। खाद कारखाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक जुलाई 2021 में कारखाने में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।
खाद कारखाने का निर्माण करा रही हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रशासनिक एवं टेक्निकल विंग के अफसरों के मुताबिक कारखाना तैयार हो गया है। संचालन के लिए अंतिम तौर पर मशीनों और सिस्टम को जांच की जा रही है। कूलिंग टॉवर की कमिशनिंग हो चुकी है। ब्वॉलर भी तैयार है। सिर्फ रेलवे ट्रैक और बैगिंग बिल्डिंग का काम थोड़ा बाकी रह गया है। इसे भी अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

2016 में पीएम ने रखी थीं आधारशिला, लोकार्पण भी वही करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ढाई दशक से बंद खाद कारखाने की जगह नए कारखाने की नींव वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में पीएम और सीएम इसका लोकार्पण करेंगे। कारखाना पहले फरवरी 2021 में ही तैयार कर लेने का लक्ष्य था, मगर कोरोना संक्रमण की वजह से थोड़ी देर हो गई।
विज्ञापन

कारखाने का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। कुछ छोटे काम बाकी हैं। जुलाई 2021 में यह उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगा।
- सुबोध दीक्षित, वरिष्ठ प्रबंधक, एचयूआरएल
सभी सिस्टम की प्री-कमिशनिंग और कमिशनिंग का काम चल रहा है। कुछ की कमिशनिंग पूरी हो गई। इस प्रक्रिया के जरिए संचालन के लिए अंतिम तौर पर सभी मशीनों, सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक और बैगिंग बिल्डिंग का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अप्रैल 2021 तक यह भी पूरा हो जाएगा। तय समय जुलाई में कारखाने से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
- सूर्य प्रकाश सिंह, मैनेजर प्लानिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें