फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा को विदेश मंत्रालय से हरी झंडी, नेपाल से अनुमति मिलने का इंतजार

Thu, 28 Jul 2022 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

परिवहन निगम और नेपाल ट्रांसपोर्ट की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय लखनऊ ने भी गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की संस्तुति करते हुए परमिट जारी कर दिया। जानकारों का कहना है कि दो से तीन माह में बस सेवा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की सौगात मिल सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन निगम ने इसकी तैयारी और तेज कर दी है। नेपाली विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने नेपाल ट्रांसपोर्ट के सहयोग से दो साल पहले ही गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन, कोविड काल के चलते प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद नए साल में परिवहन निगम गोरखपुर ने नेपाल ट्रांसपोर्ट से दोबारा वार्ता शुरू कर दी।

इस संबंध में फरवरी 2022 में नेपाल ट्रांसपोर्ट का प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान बस खड़ी करने से लगायत रखरखाव और किराया आदि के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


परिवहन निगम और नेपाल ट्रांसपोर्ट की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय लखनऊ ने भी गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की संस्तुति करते हुए परमिट जारी कर दिया। जानकारों का कहना है कि दो से तीन माह में बस सेवा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें