गोरखपुर। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को छात्रावासों के वार्डेन और सुपरिटेंडेंट की बैठक हुई। निर्णय हुआ कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थी जो अपना सामान, किताबें या स्टडी मैटेरियल लेना चाहते हैं वे संबंधित वार्डन/सुपरिटेंडेंट से संपर्क करें।
कुलपति ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों को एक निर्धारित संख्या में ही बुलाया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। तिथि घोषित होने के तीन दिन पहले ही छात्रावास में प्रवेश की अनुमति मिलेगी परीक्षा समाप्त होने के दो दिन के अंदर ही छात्रावास को खाली भी कर देना होगा। छात्रावास में मेस की सुविधा नहीं दी जाएगी। जो विद्यार्थी नए सत्र में छात्रावास की सुविधा नहीं लेना चाहते हैं वे संबंधित वार्डेन/सुपरिटेंडेंट से संपर्क कर अपना कमरा खाली कर सकते हैं।
बैठक में प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. शोभा गौड़, प्रो. अजय शुक्ला, प्रो. निखिलकांत शुक्ला, प्रो. संजय बैजल, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. पंकज सिंह, रजिस्ट्रार ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक अमरेंदर सिंह, वित्त अधिकारी धर्मेश प्रकाश त्रिपाठी, कर्मचारी संघ के महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कुलपति ने पौधे रोपे, कहा-पर्यावरण संरक्षण जरूरी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ग्रीन कैंपस इनीशिएटिव तथा स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करने का सबसे बेहतर विकल्प पौधरोपण है।
ग्रीन कैंपस इनीशिएटिव की संयोजक डॉ. स्मृति मल्ल ने बताया कि विवि प्रांगण में कुल 501 फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. वीएन पांडेय, प्रो. पूजा सिंह, प्रो. ओपी पांडेय, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. रविशंकर सिंह, डॉ. शैलेश चौहान, डॉ. अभय चंद, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. विनीता, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रजनीश, डॉ. आरती यादव आदि मौजूद रहीं।