गोरखपुर राज्य एवं सेवा कर( जीएसटी) विभाग के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर राज्य कर विभाग में मनोज सिंह की तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से मनोज सिंह की सेवाओं को देखते हुए ये सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राज्य कर कार्यालय में ज्वाइंट कमिश्नर यूएन सिंह ने मुख्य आरक्षी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कहा, ये गर्व की बात है कि हमारे बीच के एक जिम्मेदार कर्मी को गृह मंत्रालय ने इतना बड़ा सम्मान दिया।