फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में मई की ठंडी शुरुआत, रिकॉर्ड में दर्ज हुआ तीसरा सबसे कम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले 29 मई 2021 को 24 और 21 मई 2021 को 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है तापमान
विज्ञापन

सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे रहा तापमान, दिनभर जारी रही बादलों की आवाजाही
गोरखपुर। मई महीने की शुरुआत गोरखपुर में असामान्य रूप से ठंडी रही, जहां आज का दिन इतिहास में तीसरे सबसे कम अधिकतम तापमान वाले दिन के रूप में दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 11.7 डिग्री कम है। इससे पहले 29 मई 2021 को 24 और 21 मई 2021 को 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही और कुछ जगहों पर छिटपुट होती रही, जिससे कुल 27.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई और मौसम बेहद सुहावना बना रहा।



मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अप्रैल माह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी, जिसका असर अब मई के शुरुआती दिनों में भी नजर आ रहा है। हालांकि, अप्रैल के मध्य में मौसम तंत्र के अभाव के कारण तेज गर्मी पड़ी थी, लेकिन फिलहाल गोरखपुर में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पूरे महीने के दौरान औसत तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें