फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में हुए मारपीट में घायल युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र के हमलावरों ने हथौड़ा-लाठी से किया था हमला
विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल सुभान अली साई टोला में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक साहिल अली की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बीते 22 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, जंगल सुभान अली साई टोला निवासी जाबिर अली के घर पर पुरानी रंजिश के चलते सलीम, जिबरील, उसका भाई सुलेमान, शहादत उर्फ नाटे, गब्बर, दीपू साहनी समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए जाबिर के बेटे साहिल अली पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान जब जाबिर अली के भाई मोहम्मद हासिम ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, साहिल अली की हालत बेहद गंभीर थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसका ऑपरेशन भी किया गया था और वह आईसीयू में कोमा में था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पिपराइच पुलिस ने तहरीर के आधार पर पहले प्राथमिकी दर्ज की थी, अब युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच में धारा हत्या की धारा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें