फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के पहले कोरोना मरीज का सीएम योगी पूछते थे हाल, अब ऐसे हो गई उसकी मौत

Tue, 30 Jun 2020 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के पहले कोरोना मरीज की मंगलवार सुबह हार्टअटैक आने से मौत हो गई। बता दें कि उसने एक महीने तक अस्पताल में रहकर कोरोना को मात दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उसे हार्टअटैक आया तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह 26 अप्रैल को दिल्ली से घर आया था।

उसी दिन उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एक महीने तक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से जंग लड़ते रहने के बाद, चार बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अंत में पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज फोनकर उसका हालचाल पूछते थे। जिले का पहला कोरोना केस होने के कारण मुख्यमंत्री बार-बार उसका नाम लेकर डॉक्टर से उसके बारे में जानकारी लेते रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें