फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : मेडिकल कॉलेज के वार्ड-14 में लगी आग, हड़कंप के दौरान आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत

Fri, 28 Jul 2023 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

स्टॉफ रूम के पास बोर्ड से निकली चिंगारी के कारण पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। तीमारदार अपने मरीजों को बेड सहित लेकर भागने लगे। वहीं, देर रात पता चला कि इस वार्ड के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में बृहस्पतिवार की रात 10.15 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टॉफ रूम के पास बोर्ड से निकली चिंगारी के कारण पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। तीमारदार अपने मरीजों को बेड सहित लेकर भागने लगे। वहीं, देर रात पता चला कि इस वार्ड के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। खजनी निवासी मरीज अखंड प्रताप सिंह (50) सांस की दिक्कत की वजह से वेंटिलेटर पर थे। आग को काबू पाने में करीब सवा घंटे लग गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 14 के स्टॉफ रूम के पास स्थित बिजली के बोर्ड से अचानक एक चिंगारी निकली। इसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरे वार्ड में भर गया। इससे वार्ड ही नहीं पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अपने मरीज को लेकर सुरक्षित जगह की तलाश में भाग रहे कई तीमारदार गिरकर चोटिल हो गए। इस वार्ड के 58 बेड पर 70 मरीज भर्ती थे। वार्ड में इतने ही तीमारदार भी थे।

वहीं, ऊपरी मंजिल में आग की सूचना पाते ही नीचे के वार्ड नौ में भी अफरा-तफरी मच गई। वहां से भी तीमारदार मरीज को लेकर बाहर आ गए। बाद में फायर ब्रिगेड के जवान दीवाल में तीन होल बनाकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आग की वजहों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज का फायर सिस्टर पूरी तरह से फेल था, इस वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। रात करीब 11.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। उधर, घटना की सूचना पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए थे। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को मरीजों को शिफ्ट कराने में मदद के निर्देश दिए।

वहीं, वार्ड के आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत के बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा है। वह किसी भी मरीज की मौत होने से ही इन्कार कर रहा है। मरीज की मौत आग से फैले धुएं की वजह से हुई या बीमारी की वजह से, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें