फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में एक सप्ताह शेष, कलाकारों के नाम भी तय नहीं

Wed, 04 Jan 2023 01:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

तीन दिवसीय महोत्सव में पहले और अंतिम दिन बालीवुड नाइट का आयोजन होना है। महोत्सव के अंतिम दिन यानी 13 जनवरी की शाम आयोजित होने वाले बालीवुड नाइट के लिए गायक सोनू निगम का नाम तय कर लिया गया है। महोत्सव के पहले दिन के बालीवुड नाइट के लिए कैलाश खेर नाम पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव का आयोजन चंपा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। महोत्सव शुरू होने में सिर्फ एक सप्ताह का ही समय शेष है, बावजूद इसके अभी तक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय महोत्सव में पहले और अंतिम दिन बालीवुड नाइट का आयोजन होना है। महोत्सव के अंतिम दिन यानी 13 जनवरी की शाम आयोजित होने वाले बालीवुड नाइट के लिए गायक सोनू निगम का नाम तय कर लिया गया है। महोत्सव के पहले दिन के बालीवुड नाइट के लिए कैलाश खेर नाम पर चर्चा चल रही है।

इसी तरह भोजपुरी नाइट के लिए मालिनी अवस्थी, चंदन तिवारी और कल्पना के नाम की चर्चा है, लेकिन इनमें से भी किसी पर भी आयोजन समिति की ओर से अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसके अलावा अंतिम दिन बालीवुड नाइट के पहले आयोजित होने वाली भजन संध्या के लिए अनूप जलोटा, हरिहरन और अग्निहोत्री बंधु के नाम पर चर्चा है। लेकिन, इनमें से भी किसी का नाम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारी चल रही है। कलाकारों के नाम पर चर्चा हो चुकी है। महोत्सव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में ही कलाकारों के नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें