गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बढ़त बना ली है। ध्रुव त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव से 110 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। देर रात परिणाम आने की संभावना है।
मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 43,533 मतों की गणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। अपराह्न साढ़े तीन बजे में 50-50 मतों की गड्डी बनाई गई। इसके बाद शाम करीब चार बजे से प्रथम वरीयता के मतों की गणना शुरू की गई। पहले राउंड में अब तक करीब 14 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें 13,080 मत वैध और 920 मत अवैध मिले। रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी को 3,813 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय राजीव यादव को 3,703 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव पर 110 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, सपा के संजयन त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले हैं। रात करीब आठ बजे दूसरे चरण की गणना शुरू हो गई है।
पहले चरण का रुझान
1- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा) 3813
2- डॉ. संजयन त्रिपाठी (समाजवादी पार्टी) 2744
3- अजय सिंह 752
4- डॉ. राकेश सिंह 155
5- राजीव यादव 3703
6- सत्यपाल सिंह 103
7- डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी 53
8- निरंकार राम त्रिपाठी 8
9- अजीत कुमार सिंह 1462
10- देव भास्कर तिवारी 16
11- राजेश पांडेय 27
12- शिव श्याम यादव 13
13- दिनेश कुमार मिश्र 3
14- पंकज कुमार 81
15 - राकेश कुमार तिवारी 14
16 राम प्रताप राम 133
वैध मत - 13080
अवैध मत - 920
टोटल मत - 14000