फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: सपा के करूणा कांत समेत छह दावेदारों ने दाखिल किए पर्चे

Wed, 11 Jan 2023 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

12 जनवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चल रहे नामांकन के क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी करूणा कांत समेत छह दावेदारों ने नामांकन किया। इनमें निर्दलीय के तौर पर शशिकला, रजनीश पटेल, दिलीप गौतम, शिव मोहन सिंह और अवंतिका का नाम शामिल है।

विज्ञापन


अवंतिका मिश्रा ने दो सेट में नामांकन पत्र भरा जबकि सपा प्रत्याशी समेत बाकी अन्य ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया है। वहीं निर्दल के ही तौर पर अविनाश प्रताप ने मंगलवार को भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया। उन्होंने सोमवार को भी नामांकन किया था। इस तरह अब तक कुल 11 दावेदार पर्चा दाखिल कर चुके हैं जबकि कुल 31 लोग नामांकन पत्र ले गए हैं।

12 जनवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एआरओ/अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें