गोरखपुर शहर में चलने वाली बस मात्र 45 मिनट में चार्ज हो जाएंगी। वहीं एक बार चलने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इन बसों के लिए महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। वहीं सुविधा के दृष्टिकोण से कुलपति आवास के पास बने चार्जिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है।
शहर के तीन रूटों पर चलने वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही 12 और बसें आ जाएंगी। इनमें से दो बसें एयरपोर्ट पर चलेंगी। दरअसल नगर निगम क्षेत्र में कुल 25 बसों के संचालन की शासन ने मंजूरी दी है। इनमें से 15 बसें जा चुकी हैं। बची हुई 10 बसें जल्द ही गोरखपुर में आ जाएंगी। इनके अलावा दो और इलेक्ट्रिक बसों को शासन ने मंजूरी दी है।
पीएमआई सिस्टम इंजीनियर पवन कुमार ने कहा कि 45 मिनट में इलेक्ट्रिक बस चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। वहीं जाम वगैरह की वजह से इस दूरी में कुछ कमी आ सकती है। इन सब को देखते हुए चार्जिंग के बाद बसों के चलने की दूरी महेसरा चार्जिंग स्टेशन समेत कुल 87 किमी निर्धारित की गई है।