फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बस 45 मिनट में हो जाएगी चार्ज, एक बार में चलेगी 120 किलोमीटर

Thu, 09 Dec 2021 06:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

कुलपति आवास के पास नगर निगम के चार्जिंग स्टेशन को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर में 27 बसों के संचालन को शासन की मंजूरी मिली है। जल्द ही ये बसें गोरखपुर पहुंचेंगी।

 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में चलने वाली बस मात्र 45 मिनट में चार्ज हो जाएंगी। वहीं एक बार चलने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इन बसों के लिए महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। वहीं सुविधा के दृष्टिकोण से कुलपति आवास के पास बने चार्जिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


शहर के तीन रूटों पर चलने वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही 12 और बसें आ जाएंगी। इनमें से दो बसें एयरपोर्ट पर चलेंगी। दरअसल नगर निगम क्षेत्र में कुल 25 बसों के संचालन की शासन ने मंजूरी दी है। इनमें से 15 बसें जा चुकी हैं। बची हुई 10 बसें जल्द ही गोरखपुर में आ जाएंगी। इनके अलावा दो और इलेक्ट्रिक बसों को शासन ने मंजूरी दी है।

पीएमआई सिस्टम इंजीनियर पवन कुमार ने कहा कि 45 मिनट में इलेक्ट्रिक बस चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। वहीं जाम वगैरह की वजह से इस दूरी में कुछ कमी आ सकती है। इन सब को देखते हुए चार्जिंग के बाद बसों के चलने की दूरी महेसरा चार्जिंग स्टेशन समेत कुल 87 किमी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें