फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: गोरखपुर- बस्ती मंडल में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकेंड तक कांपी धरती; तस्वीरों में देखें एक झलक

Sat, 04 Nov 2023 12:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गोरखपुर में शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बता दें कि गोरखपुर और बस्ती के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सोने में पहलीबार लगा कि कोई हिला रहा पलंग

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में हुमायूंपुर उत्तरी निवासी राजकिशोर चौरसिया घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में पत्नी बच्चों के साथ सोई थीं। राजकिशोर ने बताया की रात तकरीबन 11.35 बजे पहले धरती हिली तो लगा की कोई तख्त को हिला रहा है, अभी कुछ समझ पाता झटका तेज होने पर भूकंप का एहसास हुआ। फिर तत्काल उठा, उधर पत्नी भी शोर मचाती बाहर निकली, मैं दरवाजा खोला और पत्नी और बच्चों संग सड़क पर आ गया। तबतक आसपास के लोग भी बाहर निकल चुके थे। 

 

वहीं हुमायूंपुर उत्तरी निवासी शिवरतन गुप्ता ने बताया की वह टीवी पर इजरायल और हमास युद्ध देख रहे थे। टीवी हिलने लगी, अभी कुछ समझ पाता दूसरी बार तेज झटका आने पर सब छोड़ कर बाहर निकल गया।

विज्ञापन

बस्ती में आया भूकंप

घरों से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।अचानक बेड व पंखे हिलने व घरेलू सामान के गिरने से लोग बिस्तर से उठकर बाहर भागे। देखते ही देखते सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

शहर के गांधीनगर निवासी आकाश गुप्ता ने बताया कि भोजन करके परिजनों के संग टीवी देख रहे थे तभी पंखे हिलने लगे। रसोई में बर्तन गिरे और झटके महसूस हुए, कुछ समझ पाते तभी बेटा चिल्लाया कि भूकंप आ गया। परिवार सहित घर से भागकर सड़क पर आया तो देखा मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए थे। झटके खत्म होने बाद भी लोग घर में जाने से कतराते दिखे। देर रात तक सड़कों, मोहल्लों व चौराहों पर भीड़ जमा रही। भूकंप से किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

देवरिया में भूकंप

भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में भी रात 11:35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जो लोग जगे थे, घर से बाहर निकल आए और इसकी चर्चा करते रहे। 
शहर के कई मोहल्लों में डर के मारे लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने बताया कि उनके घर का पंखा 20 सेकंड तक हिलता रहा। जो लोग घर से बाहर निकल गए वह अपने घर का भी कुछ हिस्सा भी हिलते हुए देखे।

महाराजगंज में भूकंप का झटका

महाराजगंज में भूकंप। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज में शुक्रवार करीब 11 बजे के बाद अचानक भूकंप के तेज झटके से लोग सहम गए। जिले भर में शहर से लेकर गांव तक लोग घरों से बाहर निकल गए। घरों में अचानक रखी हुई चीज हिलने लगी। 
भूकंप का केंद्र नेपाल में चीन बॉर्डर की तरफ बताया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही।

शहर के आत्माराम गुप्ता ने बताया कि अचानक पंखा हिलने लगा यह देखकर तेजी से घर से बाहर निकाला, इतने में आसपास के लोग भी बाहर निकल गए। जिला अस्पताल में भी भर्ती मरीज भी परेशान हो गए। तीमारदारों के साथ कुछ मरीज भी बाहर निकल गए। शहर के सभी मोहल्ले में लोग घर से बाहर खाली मैदान में एकत्र रहे। दहशत के कारण रात भर लोगों को नींद नहीं आई।

कुशीनगर में घरों से बाहर निकले लोग

कुशीनगर में भूकंप - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में शुक्रवार की देर रात कुशीनगर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 30 सेकेंड तक ये झटके महसूस हुए। लोग डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद देर रात तक घरों में जाने से घबराते रहे। 
 
शुक्रवार की रात करीब 11:35 बजे कुशीनगर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि इसका असर करीब 30 सेकेंड तक रहा। घरों के दरवाजे, पंखे, बर्तन, एटीम के फाटक आदि अचानक हिलने लगे। यह देख लोग घरों से बाहर निकल गए।

इससे पडरौना सहित अन्य हिस्सों में सड़कों पर भीड़ लग गई। भूकंप के झटके कुशीनगर जनपद के सभी हिस्सों में महसूस किए गए। लोगों को 25 अप्रैल 2015 में आए भूकंप की याद आ गई। देर रात तक घरों में जाने से कतराते रहे।

संतकबीरनगर में लगे भूकंप के झटके

संतकबीरनगर में भूकंप। - फोटो : अमर उजाला।
संतबीरनगर में शुक्रवार की रात 11:34 और 11:39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, देर रात होने के कारण कहीं क्षति होने या नहीं होने की खबर स्पष्ट नहीं हो सकी।
 
रात में सो रहे लोग जागकर घरों से बाहर आ गए। लगातार दो बार झटके आने के कारण लोगों को आशंका थी कि फिर झटका न आ जाए। 
 
भूकंप का कंपन जिले के सभी क्षेत्रों में महसूस किया गया। शहर के गोलाबाजर ,मेंहदावल चौराहा, मुखलिसपुर चोरहा, मेंहदावल ,बेलहर क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
देर रात भूकंप आने के बाद लोग अपने शुभचिंतकों से बात करके जानकारी लेने लगे, जबकि रात में सोशल मीडिया मैसेज वायरल होने लगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में भूकंप के झटके

सिद्धार्थनगर में भूकंप। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर में शुक्रवार की रात 11:34 और 11:39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। काठमांडू ,पोखरा ,दांग ,कपिलवस्तु सहित नेपाल में भी भूकंप के झटके आने की खबरें आई। हालांकि, देर रात होने के कारण कहीं क्षति होने या नहीं होने की खबर स्पष्ट नहीं हो सकी।
 
रात में सो रहे लोग जागकर घरों से बाहर आ गए। लगातार दो बार झटके आने के कारण लोगों को आशंका थी कि फिर झटका न आ जाए। 
 
भूकंप का कंपन सिद्धार्थनगर जिले के सभी क्षेत्रों में महसूस किया गया। बिस्कोहर क्षेत्र में कुछ चार पाई से नीचे गिर गए, जबकि डुमरियागंज सहित अन्य क्षेत्रों में लोग रतजगा करने लगे। 
 
देर रात भूकंप आने के बाद लोग अपने शुभचिंतकों से बात करके जानकारी लेने लगे, जबकि रात में सोशल मीडिया मैसेज वायरल होने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें