फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: 31 मई से पहले गोरखपुर में नहीं खुलेंगी ये दुकानें, डीएम ने दिया खास आदेश

Thu, 21 May 2020 07:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • डीएम ने कहा-किसी प्रकार की नई अनुमति नहीं देंगे, करें सहयोग
  • व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दुकानों को खोलने के लिए मांगी थी इजाजत
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सराफा, रेडीमेड गारमेंट, फुटवियर, अटैची बैग, स्टूडियो लैब जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने का फैसला 31 मई के बाद ही होगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने दो टूक कहा है कि इससे पहले किसी भी सूरत में कोई नई छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से मुलाकात की। डीएम को ज्ञापन देकर अपनी बातें रखीं। व्यापारियों ने पूछा कि अन्य ट्रेडों को व्यापार करने के लिए जैसे इजाजत दी गई है, उन्हें दुकानें खोलने के लिए क्यों मना किया जा रहा है?

सराफा, रेडीमेड गारमेंट, फुटवियर, अटैची बैग, स्टूडियो लैब की दुकानों को खोलने के लिए अनुमति क्यों  नहीं दी जा रही है ? इस पर डीएम ने साफ कहा कि यह अभी संभव नहीं, 31 मई के बाद ही फैसला लेंगे कि इस तरह के ट्रेडों की दुकानों को खोला जाए या नहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी व्यापारियों के एक दल ने डीएम से मुलाकात की थी। इसपर डीएम ने कहा था कि फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में ये दुकानें बंद ही रखी जाएं। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने बस्ती मंडल का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यहां से बस्ती की हालत काफी खराब है फिर भी वहां सभी ट्रेड की दुकानें खुल रही हैं, लेकिन प्रशासन के रवैये से व्यापारियों में काफी निराशा है। इस दौरान अजय जायसवाल, महेश वर्मा, मणिनाथ गुप्ता, राजेश तुलस्यान, शिवराज मलकानी, विजय पाठक, जितेंद्र शुक्ला, संजय अग्रवाल, सुरेश चंद जायसवाल, गौरीशंकर सरावगी, नवल नथानी, विजय प्रताप सिंह, राकेश अग्रवाल, ओंकारनाथ गुप्ता, सचिन दुआ, प्रदीप जैन समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें