फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में फंसे मजदूरों के गृह वापसी के लिए सांसद ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोवा में फंसे गोरखपुर के 300 मजदूरों को चिकित्सीय सुविधा भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही गृह वापसी के लिए भाजपा से सदर सांसद रवि किशन ने पत्र लिखा है। गोवा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इन की व्यवस्था की जाए। सांसद रवि किशन ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है । सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों के सहयोग से इस महामारी से युद्द लड़ रही है । व्यापक स्तर पर इसकी रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक साथ मिलकर अनेक त्वरित प्रयास किए गए हैं और उसके उत्साहवर्धक परिणाम सामने आए हैं जिसके कारण हमारी स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफ़ी बेहतर है । उन्होंने कहा कि मैं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूँ जो पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है । उत्तर प्रदेश एवं गोरखपुर से बहुत बड़ी संख्या में मज़दूर आजीविका की तलाश में देश के लगभग सभी प्रांतों में जाते हैं । कई दिनों से गोरखपुर के 300 श्रमिक मापुसा, एसडीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठे हैं। अनुरोध है कि कोरोना महामारी के कारण मेरे क्षेत्र के जो मज़दूर आपके राज्य में फँसे हुए हैं उनके उत्तर प्रदेश और गोरखपुर आने की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उनके भोजन, आवास और चिकित्सा का उचित प्रबंध करने की कृपा करें । इस महामारी के कारण उनका रोज़गार भी समाप्त हो गया है जिसकी वजह से उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें