महापर्व छठ इस वर्ष 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।
- फोटो : एआई
छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती व्रत का पारण करते हैं।
छठ के प्रसाद के रूप में प्रसिद्ध हैं ठेकुआ और मौसमी फल
- फोटो : एआई
छठ पूजा में ठेकुआ प्रमुख प्रसाद माना जाता है। इसके अलावा केला, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा, नींबू और अन्य मौसमी फल अर्पित किए जाते हैं। पूजा सामग्री को पारंपरिक रूप से बांस के सूप और टोकरी में सजाया जाता है। प्रसाद तैयार करने से लेकर घाट तक पहुंचाने और पूजा की व्यवस्था में परिवार और आसपास के लोग मिलकर सहयोग करते हैं।
मान्यता है कि छठी मइया की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना पूरी होती है।
- फोटो : एआई
छठ पर्व में सूर्यदेव को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत मानकर उनकी उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मइया की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना पूरी होती है। इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जीवन में निरंतरता का संदेश देती है।