फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणः गोरखपुर में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित हो रहा था होटल कृष्णा- फिर से किया सील

Thu, 25 Jul 2024 04:41 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
होटल कृष्णा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस लाइंस गेट, रेलवे स्टेशन रोड की पटरी पर अवैध रूप से बनाए गए कृष्णा पैलेस होटल को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध निर्माणों, अनाधिकृत कॉलोनियों एवं भू-उपयोग के विपरीत संचालित भवनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजक एवं विकास अधिनियम के तहत की गई।

विज्ञापन


जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन सिंह के निर्देश पर बुधवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता कुंज बिहारी, विनोद कुमार शर्मा, अवर अभियंता संजीव तिवारी, रमापति वर्मा, मनीष कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार शर्मा की टीम कृष्णा पैलेस होटल पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट दीपक की उपस्थिति में प्रवर्तन स्टॉफ एवं क्षेत्रीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

विज्ञापन

सील करते जीडीए के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल का संचालन धर्मदास की ओर से संचालित मेसर्स कामधेनु करती है। हल्के प्रतिरोध के बीच टीम ने होटल को सील कर दिया। प्राधिकरण ने इस पैलेस को पहले भी सील किया था, लेकिन इसका सील तोड़कर पुन: संचालित किया जाने लगा था। प्राधिकरण ने इस होटल के विरुद्ध 27 मई 2015 को ही वाद दायर किया था। 4 अक्तूबर 2015 को भवन सील बंद हुआ।

प्राधिकरण का आरोप है कि धर्मदास ने सील तोड़कर पुन: होटल का संचालन शुरू कर दिया, जिस पर 22 अप्रैल 2017 को पुन: सील किया गया। एक बार फिर होटल की सील तोड़कर संचालन किया जा रहा था, जिस पर बुधवार को प्राधिकरण ने एक बार फिर सील किया गया है। इस बार सील तोड़ने पर आगे विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें