फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: सुबह घना कोहरा और रात में चलीं ठंडी हवाएं, अचानक बदला मौसम का मिजाज

Mon, 30 Jan 2023 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

था। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की सुबह भी कोहरा पड़ा सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। इससे ठंड कम हो जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मौसम ने रविवार सुबह से करवट बदली है, जो सोमवार सुबह भी जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बहुत कम हो गई और लोगों को लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। न्यूतनम तापमान भी 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम खुशनुमा था। लेकिन, शनिवार की शाम से ठंडी हवाएं चलाने लगीं। रात में गलन बढ़ गई और सुबह घना कोहरा छा गया। सड़कों पर गाड़ियां चलानी मुश्किल हो गई। सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरे का प्रभाव खत्म हुआ। दिन में आसमान साफ हो गया और हल्की धूप से लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। जबकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की सुबह भी कोहरा पड़ा सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। इससे ठंड कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें