फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 20 घंटे देर से जाएगी गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन...यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- अमृतसर की ट्रेनें घंटों की देरी से चल रहीं, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

- गरीबरथ और दादर-गोरखपुर स्पेशल 23 घंटे की देरी से चल रही

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर से मंगलवार को दादर जाने वाली गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन फिर एक बार लेट हो गई। मंगलवार को दोपहर दो बजे जाने वाली ट्रेन अब बुधवार को सुबह 10 बजे जाएगी। यह ट्रेन 20 घंटे री शेड्यूल हो गई।
दरअसल, दादर से गोरखपुर आने वाली 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन करीब 23 घंटे की देरी से चल रही थी। इसकी वजह से 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल को 20 घंटे री शेड्यूल कर दिया गया। सीवान के रहने वाले विकास सिंह नासिक में नौकरी करते हैं। उनको गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन से नासिक की यात्रा करनी थी। इस ट्रेन के जाने का समय 2:25 है, लेकिन आने पर पता चला कि यह गाड़ी री-शेड़्यूल हो गई है। पहले हुआ कि यह रात में जाएगी। इस पर वह स्टेशन पर ही रुक गए। शाम को सूचना मिली कि अब यह ट्रेन सुबह 10 बजे जाएगी।
विज्ञापन

विकास ने बिछाने के लिए बाहर से एक प्लास्टिक खरीदी और प्लेटफाॅर्म पर सो गए। महाराजगंज के रहने वाले अशोक चौहान को परिवार संग दादर की यात्रा करनी थी। वह वहीं नौकरी करते हैं। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। ट्रेन लेट होने के बाद उनको स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। रास्ते के लिए जो भोजन लाए थे उसे प्लेटफॉर्म पर ही खाना पड़ा। गर्मी में दूर-दराज के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेन लेट होने पर उनके सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि प्लेटफॉर्म पर रात कैसे गुजारी जाए।
-
बिहार की ट्रेनें भी लेट
कोचुवेली से गोरखपुर आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से आई। इसके अलावा अमृतसर से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें काफी लेट रहीं। मंगलवार को आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे, जनसेवा नौ घंटे देरी से आई। वहीं, गरीबरथ एक्सप्रेस 26 घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन


बॉक्स...
खत्म हुआ अमृतसर जाने वाली ट्रेनों का डायवर्जन
अंबाला मंडल के अंतर्गत शंभू स्टेशन पर चल रहा किसान आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद रेलयात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन शंभू स्टेशन पर इंजीनियरिंग, सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा तथा सुरक्षा जांच कराकर फिट लेने के बाद ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और शाॅर्ट टर्मिनेशन को खत्म कर दिया गया है। अब यह ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं निर्धारित गंतव्य तक पहले की तरह चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें