फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 13 अप्रैल को रवाना होगी गोरखपुर-सीएसटी अतिरिक्त स्पेशल, एक फेरे के लिए चलेगी ट्रेन

Sat, 10 Apr 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने (901129/01130) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन का संचलन 13 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से तथा 15 अप्रैल को गोरखपुर से करने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


01129 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 13 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 11.30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 11.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01130 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 15 अप्रैल को गोरखपुर से शाम 5.40 बजे चलेगी और तीसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रात 12.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

 

विज्ञापन

सप्ताह में छह दिन चलेगी सीएसटीएम-गोरखपुर स्पेशल

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर त्रैसाप्ताहिक स्पेशल (01093/01094) अब सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर छह दिन चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 01094 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

21 व 22 को मऊ से संचालित होगी कृषक स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विभिन्न रेलखंडों पर चार सीमित ऊंचाई के अंडरपास निर्माण के लिए यातायात को ब्लॉक किया गया है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। भटनी से 22 अप्रैल को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी स्पेशल औड़िहार जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। वाराणसी सिटी से 22 अप्रैल को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी स्पेशल औड़िहार जंक्शन से चलाई जाएगी। लखनऊ जंक्शन से 21 अप्रैल को चलने वाली 05008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल मऊ जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट होगी एवं वाराणसी सिटी से 22 अप्रैल को चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक स्पेशल मऊ से चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें