गोरखपुर के सिंहोरवा गांव में शुक्रवार की शाम सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा ने लेनदेन के विवाद में हरिओम मौर्य पर तेजाब फेंक दिया। हरिओम बच गया, लेकिन उसके साथ आए एक किशोर और बालक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया है।
गोरखपुर के जंगल कौड़िया के सिहोरवा निवासी हरिओम ने गोविंद वर्मा से दुकान खोलने के लिए छह प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। कुछ दिन तक तो ठीक चला, लेकिन बाद में इसी ब्याज के रुपये को लेकर दोनों में तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बहस के बाद बात बिगड़ी तो गुस्से में आकर गोविंद ने आभूषण साफ करने के लिए बोतल में रखा तेजाब फेंका था। हरिओम अपना बचाव करते हुए किनारे हट गया और सारा तेजाब पीछे खड़े बच्चों पर पड़ गया।
हरिओम ने बताया कि उसने कुछ समय पहले दुकान खोलने के लिए गोविंद से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके लिए छह प्रतिशत ब्याज हर महीने देता था। धीरे-धीरे कर उसने ब्याज और मूल धन वापस कर दिया। इसके बाद भी गोविंद रुपये बकाया बताने लगा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गोविंद अतिरिक्त धन की मांग कर रहा था। हरिओम का यह भी कहना था कि उसने गोविंद की शादी में रुपये दिए थे, जिसे उसने नहीं लौटाया था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।
शुक्रवार को वह भतीजा और भांजे के साथ दुकान पर पहुंचा तो उसने गुस्से में आकर आभूषण साफ करने वाला तेजाब फेंक दिया। इसमें उसका भतीजा विशाल, भांजा आदर्श और एक दूसरा लड़का अरमान घायल हो गया। केमिकल को पानी से साफ किया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। बताया कि आदर्श गर्मी की छुट्टियां बिताने मां के साथ आया था। उसका हाथ काफी जल गया है।
सराफा व्यवसायी ने कर्जदार पर फेंका तेजाब, किशोर और दो बच्चे झुलसे
गोरखपुर के सिंहोरवा गांव में शुक्रवार की शाम सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा ने लेनदेन के विवाद में हरिओम मौर्य पर तेजाब फेंक दिया। हरिओम बच गया, लेकिन उसके साथ आए एक किशोर और बालक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया है। हरिओम की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत सिंहोरवा गांव के हरिओम मौर्या (21) ने सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। शुक्रवार को ब्याज की रकम को लेकर दोनों में फोन पर बहस हो गई। हरिओम अपने भतीजे विशाल (14) और भांजे आदर्श (10) के साथ गोविंद की दुकान पर हिसाब के लिए पहुंचा।
वहां मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने आभूषण साफ करने वाला तेजाब हरिओम पर फेंक। तेजाब के छींटों से विशाल और आदर्श के हाथ बुरी तरह झुलस गए और फफोले निकल आए। इस दौरान वहां मौजूद प्रतापपुर गांव निवासी अरमान शेख (10) के चेहरे और आंख में भी तेजाब पड़ गया।
अरमान के पिता मनव्वर शेख ने बताया कि आंखों में तेजाब पड़ जाने से उनके बच्चों को धुंधला दिख रहा है। मामले की सूचना पर मजनू चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस की 118 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद था, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।- विवेक कुमार तिवारी, सीओ, कैंपियरगंज