फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम ताक पर रख 50 की उम्र में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक होंगे जबरन रिटायर

Tue, 04 Feb 2020 11:09 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियम ताक पर रख प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में हुई शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच होगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। आरोप है कि पिछली राज्य सरकार ने 50 वर्ष की उम्र वाले शिक्षक और कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। अब इन्हें जांच के बाद रिटायर किया जाएगा।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से आदेश मिलने के बाद गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके मुताबिक वर्ष 2012-2016 तक हुई उर्दू शिक्षक भर्ती, विशेष आरक्षण वर्ग और कर्मचारियों की नियुक्तियों में नियम-मानक की अनदेखी की गई थी। अब बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस मामले में आदेश जारी कर ब्लॉक वार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पहले शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के तीन महीने के बाद सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक, कर्मचारी नाराज
सरकार के इस फैसले से शिक्षकों और कर्मचारियों में रोष है। शिक्षकों का तर्क है कि जब निकालना ही था तो नियुक्ति क्यों दी गई? सेवा नियमावली से भी इस प्रावधान को हटाया जाना चाहिए। इसमें अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को नौकरी देने का प्रावधान है।

50 वर्ष की आयु पार करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग का आदेश मिला है। कमेटी गठित कर दी गई है, जल्द ही सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
- बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें