फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एडीएम हुए कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर में मचा हड़कंप

Sat, 25 Jul 2020 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में तैनात एक एडीएम भी शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। हालांकि जांच में उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके दफ्तर में हड़कंप की स्थिति है। 
विज्ञापन


उनके स्टेनों, चालक, अर्दली और पेशकार समेत रोजाना उनके आस-पास रहने वाले कर्मचारियों में काफी भय है। सभी लोग रविवार को अपनी जांच कराएंगे। उधर एक दिन पहले शुक्रवार को एडीएम ने एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया में भी शामिल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
विज्ञापन


हालांकि आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक वे वहां करीब आधे घंटे ही थी। कोई भी आवेदक उनके पास तक नहीं पहुंचा था। विभाग के कुछ लोग उनके साथ बैठे थे मगर उनमें भी मानक के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग थी। यही नहीं पूरे हाल में लॉटरी प्रक्रिया के पहले और बीच में सैनिटाइजेशन भी हुआ था। 
विज्ञापन


इन सब के बावजूद हाल-फिलहाल में उनसे मुलाकात करने वाले जितने भी लोगों को एडीएम के संक्रमित होने की सूचना मिल रही है, वे डर जा रहे हैं। उनके दफ्तर का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से दफ्तर सील करने के लिए प्रशासन को अलग से कार्रवाई नहीं करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें