फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : कार टकराने के विवाद में मारपीट, गांव में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

Tue, 03 May 2022 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

देखते ही देखते विवाद दो संप्रदाय के बीच रंग लेने लगा और दोनों ही पक्ष से लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
तनाव के हालात... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच इलाके के सिधवल चौराहे पर सोमवार रात कार टकराने को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद दो संप्रदाय के बीच रंग लेने लगा और दोनों ही पक्ष से लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी खुद थाने पहुंच गए और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  बेलाला कांटा निवासी श्रवण कुमार पासवान का नंदा नगर में मकान है। उनका कहना है कि सोमवार रात परिवार लेकर वह महाराजगंज एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह सिहावल सीधाएल चौराहे पर पहुंचे थे कि उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। ओवरटेक करने के दौरान टकराने के बाद दूसरी कार में सवार सरफराज ने विवाद शुरू कर दिया। 

मारपीट करने के साथ उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और फिर महिलाओं को भी कार से उतारकर बदसलूकी करने लगे। मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। उधर आरोपित सरफराज का कहना है कि कार टकराने का विवाद होने के बाद श्रवण ने ही गांव से अपने लोगों को बुलाकर मारपीट की। 
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि कार टकराने को लेकर मारपीट हुई है। घायल का इलाज कराया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें