फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : जिला कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर : जिला कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस में विवाद
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि कार्यकारिणी के गठन की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। उन्हें अभी तक कोई सूची ही नहीं मिली। उधर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि जिले की तरफ से भेजी गई सूचना के आधार पर ही नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसकी सूचना उन्होंने खुद जिलाध्यक्ष को फोन पर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी की सूची में कुछ नाम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सहमति नहीं है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में निर्मला गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र पांडेय, डॉ. सुरहिता करीम चटर्जी, तौकीर आलम, डॉ. राजेश यादव, जयंत कुमार पाठक के नाम की घोषणा हुई है। वहीं संजय कुमार, विजय सिंह, विक्रमादित्य, प्रवीन पासवान, राजेश निषाद, राजेंद्र यादव, अनिल सोनकर, सुनील तिवारी और घटोत्कच शुक्ला को महासचिव बनाया गया है। इसी क्रम में सचिव पद के लिए रामऔतार गौड, आलोक त्रिपाठी, मोनिका पांडेय, बद्री विशाल शुक्ला, अभिषेक राय, प्रमोद पाल, चंद्रभूषण पांडेय, शाहिल विक्रम तिवारी, ऊषा श्रीवास्तव, राजीव राय, प्रह्लाद कुशवाहा, राहुल त्रिपाठी, गनेश मिश्रा, शादाब अहमद, अशरफ आलम खान, कुसुम पांडेय और अमित त्रिपाठी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें