फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बिचौलियों का बोलबाला, वायरल हुआ आडियो और वीडियो

Wed, 07 Apr 2021 08:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर बिचौलियों का बोलबाला है। बिचौलिया द्वारा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में 500 से एक हजार रुपये में प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही जा रही है। पेश है बातचीत के अंश...
विज्ञापन

 
बिचौलिया- कमरा नंबर 37 में आ जाइए। बच्चे का एडमिशन कराना है। एक फार्मेट मिला होगा। उसे लेकर आ जाइए।
व्यक्ति- कितना लग जाएगा?
बिचौलिया- 500 से 1000 के बीच हो जाएगा।
व्यक्ति- आधे घंटे में मिल जाएगा।
बिचौलिया- तुरंत मिल जाएगा। जल्दी लेकर चले आइए। वरना साहब निकल जाएंगे, तो गड़बड़ा जाएगा।
व्यक्ति- ऑफिस में थे, आप दिखे नहीं है।
बिचौलिया- फोन करना चाहिए था न।
व्यक्ति- जो बाबू बैठते हैं वो थे नहीं, इसलिए पैसे की बात नहीं किए। न ही फोन किए। सोचे ज्यादा पैसा मांगेंगे।
बिचौलिया- हां, वो ज्यादा पैसा मांगेगे ही।
बिचौलिया- कमरा 37 नंबर में आइए, जल्दी।
व्यक्ति- आ रहे हैं कैंपस के बाहर हैं।
बिचौलिया- पांच मिनट में आ जाइए, जल्द हो जाएगा।
व्यक्ति- लड़का नहीं है तो भी हो जाएगा न।
बिचौलिया- लड़का न भी रहे तो भी हो जाएगा, लड़के की हाइट, वेट पता है न।
व्यक्ति- दो बजे तक हो जाए तो ठीक रहेगा। 500 रुपये में हो जाएगा।
बिचौलिया- जल्दी आ जाएंगे तो ठीक रहेगा। अभी साहब बैठे हुए। उठ जाएंगे तो ज्यादा लगेगा। घर जाना पड़ेगा साइन कराने। घर पर दस्तखत करते हैं तो ज्यादा लेते हैं।
व्यक्ति- मतलब एक हजार के अंदर करा देंगे।
बिचौलिया- हां, हो जाएगा। जल्दी आ जाइए।
Trending Videos
विज्ञापन

पहचान लीजिए, यही दलाल है

सीएमओ ऑफिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को दिखाते हुए कमेंट्री करने वाला बोल रहा है कि इसे पहचान लीजिए, यही दलाल है। पैसा मांग रहा था। पांच सौ और एक हजार। अपना नाम सुनील सिंह बताता है।
 
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि वायरल ऑडियो और वीडियो की जानकारी मिली है। सुनील सिंह नाम का कोई भी कर्मी कार्यालय में काम नहीं करता है। सीएमओ कार्यालय में अगर कोई काम कराने के नाम पर रुपये मांगता है, तो इसकी जानकारी मुझे दें। ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रुपये नहीं लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें