फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्थापना दिवस पर लखनऊ में सम्मानित हुए उद्योगपतियों में दो बड़े नाम गोरखपुर के

Sat, 25 Jan 2020 01:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

 
  • यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया
  • सम्मानित किए गए छह उद्यमियों में से दो गोरखपुर के
विज्ञापन
उद्योगपति चंद्रप्रकाश अग्रवाल व अमर तुलस्यान को सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी स्थापना दिवस पर प्रदेश के औद्योगिक विकास में सराहनीय योगदान के लिए गैलेंट इस्पात लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व शहर के प्रमुख उद्योगपति चंद्रप्रकाश अग्रवाल और शुद्ध प्लस समूह व नाइन के प्रबंध निदेशक अमर तुलस्यान को सम्मानित किया गया। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपतियों को सम्मानित किया। साथ ही औद्योगिक विकास में उनके अहम योगदान के लिए सराहना की। इस मौके पर यूपी के छह उद्योगपतियों को सम्मान मिला है, जिसमें से दो गोरखपुर से हैं।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश ने वैश्विक पटल पर दिलाई गोरखपुर को पहचान
गोरखपुर। गैलेंट समूह के प्रबंधक निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने गोरखपुर और यूपी की पहचान विदेशों में दिलाई है। गैलेंट ग्रुप को ‘फोर्ब्स एशिया पत्रिका’ ने भी स्थान दिया है। इसमें आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, ताइवान आदि देशों के उद्यमी शामिल हैं। गैलेंट समूह की गोरखपुर और गुजरात में इकाई है। समूह की गोरखपुर में 2000 करोड़ के निवेश से इकाई चल रही है।

700 करोड़ का निवेश हो चुका है और 500 करोड़ के निवेश से क्षमता बढ़ोतरी का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र में 600 करोड़ की अन्य विकासकारी योजनाएं प्रस्तावित हैं। गैलेंट ग्रुप द्वारा वर्तमान में उत्तरप्रदेश में 2500 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित किया जा चुका है और 1500 व्यक्तियों के लिए और रोजगार का सृजन किया जाएगा। चंद्रप्रकाश अग्रवाल की कुशल वित्तीय प्रबंधन की वजह से जहां तमाम स्ट्रील इंडस्ट्रीज एनपीए हो रही हैं, वहीं गैलेंट ग्रुप का पूरा निवेश ऋणमुक्त है। सम्मान मिलने पर गैलेंट समूह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ का और निवेश करेंगे अमर तुलस्यान

शुद्ध प्लस हाइजीन प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक अमर तुलस्यान ने गोरखपुर में औद्योगिक विकास में न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, बल्कि 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। उन्होनें देश के 20 राज्यों में ‘मेड इन गोरखपुर’ का ब्रांड पहुंचा दिया है। जल्द ही इसका और विस्तार देश के कई और राज्यों में हो जाएगा।

अमर तुलस्यान का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित वस्त्र उद्योग की सकारात्मक नीतियों की वजह से निवेश करना संभव हो सका है। कंपनी ने सुपर मेगा श्रेणी में 80 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने मई 2017 में उत्पादन शुरू किया था और आज इसमें 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। अगले साल कंपनी 100 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है। इससे उत्पादन इकाई का और विस्तार होगा। कंपनी के गौरव बथवाल, शरत खेमका ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर सम्मान पाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें