फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: BRD ने चमकाया आभा पंजीकरण में गोरखपुर का नाम, यहां लगेगा सबसे ऊंचा फाउंटेन

Wed, 15 Mar 2023 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे एक ही बार मरीज को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। दोबारा वह अपने मोबाइल नंबर को स्कैन कर पर्चा बनवा ले रहा है। इसमें एक मिनट से कम का समय लग रहा है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) पंजीकरण में बीआरडी मेडिकल कॉलेज देश के सर्वश्रेष्ठ दस संस्थानों की सूची में शामिल हुआ है। वहीं, जिला अस्पताल ने भी छलांग लगाकर सर्वश्रेष्ठ सूची में स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को जारी सूची में बीआरडी मेडिकल कॉलेज देश में आठवें स्थान पर रहा। जबकि जिला अस्पताल को नौवां स्थान मिला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मरीजों का एकीकृत डाटा तैयार करने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) योजना लांच की है। इसके तहत मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। मरीज मोबाइल से स्कैन एंड शेयर कर के आधार पर पर्चा कटवा रहे हैं। एक बार पर्चा बनवाने के बाद उन्हें बार-बार पंजीकरण नहीं कराना पड़ रहा है। इस योजना के शुरू होने के बाद पहली बार बीआरडी ने राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी छलांग लगाई है। हालांकि, जिला अस्पताल बीते 10 दिनों से टॉप टेन की सूची में बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: सरकारी विभागों पर 107 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया, होगी वसूली
विज्ञापन


 सोमवार को जारी सूची में देश के टॉप 10 अस्पतालों में सात यूपी के रहे। स्कैन कर पर्चा बनाने वाले अस्पतालों की फेहरिस्त में देशभर में नंबर एक पर प्रयागराज का तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल रहा। इस सूची में प्रयागराज के तीन, गोरखपुर व लखनऊ के दो-दो अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, ओडिसा और छत्तीसगढ़ के एक-एक अस्पताल भी इस सूची में शामिल हैं।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे एक ही बार मरीज को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। दोबारा वह अपने मोबाइल नंबर को स्कैन कर पर्चा बनवा ले रहा है। इसमें एक मिनट से कम का समय लग रहा है।

विज्ञापन

रामगढ़ताल में लगेगा देश का सबसे ऊंचा जेट फाउंटेन

रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले रामगढ़ताल को और भी आकर्षक बनाने के लिए देश का सबसे ऊंचा जेट फाउंटेन लगेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन विभाग जेट फाउंटेन के लिए डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने में जुटा है। इससे निकलने वाली पानी की धार 80 फीट तक जाएगी।

रामगढ़ताल में लगने वाले इस फाउंटेन के लिए पर्यटन विभाग ने ताल में जगह भी चिह्नित कर ली है। फाउंटेन सर्किट हाउस के सामने की सड़क से 250 मीटर ताल के अंदर होगा। स्थल का चिह्नांकन यह ध्यान में रखकर किया गया है कि सड़क व जेटी पर खड़े होकर पर्यटक वाटर फाउंटेन की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें: बहन की हल्दी में नाचते-नाचते गिरा भाई और चली गई जान, घर में शव रखकर हुई शादी

पर्यटकों को फाउंटेन सतरंगी दिखाने के लिए लाइटिंग की विशेष व्यवस्था योजना के प्रारूप में की गई है। रामगढ़ताल में लगने वाला यह दूसरा वाटर फाउंटेन होगा। पहले फाउंटेशन का संचालन बीते ढाई वर्ष से हो रहा है, जिसे स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल करते हुए गोरक्षभूमि के इतिहास का दर्शन पर्यटकों को कराया जाता रहा है। इसका प्रदर्शन रामगढ़ताल की जेटी पर नियमित किया जाता है।

पानी में बढ़ेगी ऑक्सीजन की मात्रा
पर्यटन विभाग के अनुसार, फाउंटेन के चलते 4.8 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) पानी प्रतिदिन परिचालित होगा, जिससें पानी में घुलित ऑक्सीजन में वृद्धि होगी। ताल का जल प्रदूषण नियंत्रित हो सकेगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि रामगढ़ताल में देश के सबसे ऊंचे वाटर जेट फाउंटेन को लगाने की योजना है। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। योजना की डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें