फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर बम की सूचना का केस कैंट थाने में ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
29 जून को गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
विज्ञापन

गाेरखपुर। एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना देने के मामले में दर्ज केस को कैंट थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। एम्स थाने में निरीक्षक के न होने पर आईटी एक्ट के इस मामले की विवेचना स्थानांतरित की गई है।
जानकारी के मुताबिक, 29 जून को गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट में बम होने की सूचना ईमेल से दी गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने ईमेल आईडी roadkillandkyokillatomicmail.io के अज्ञात धारक के विरुद्ध एम्स थाने में आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 29 जून को देशभर के गोरखपुर, गुवाहाटी, ग्वालियर, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जम्मू, जोधपुर, खजुराहो, जोरहाट, कानपुर, मैसूर, मंगलुरु, जामनगर और हुबली एयरपोर्ट में बम होने की सूचना एयरपोर्ट के ईमेल पर दी थी। मेल में कहा गया था कि सभी एयरपोर्ट के भीतर बैग में बम रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें