फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छुट्टा जानवर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत तीन घायल

Tue, 16 Feb 2021 08:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
विज्ञापन
accident in basti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के पास सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे लखनऊ से गोरखपुर लेन पर एक तेज रफ्तर कार छुट्टा जानवर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में सवार रौनक अग्रवाल पुत्र दीपचंद अग्रवाल 42 निवासी रामकोला कुशीनगर की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं चालक जामिल अली उर्फ राजू पुत्र अनवर अली 37 निवासी पिपराइच गोरखपुर , आशीष मौर्य पुत्र मुरारी मौर्य 30 निवासी रामकोला व राहुल तिवारी पुत्र ओम प्रकाश तिवारी 26 निवासी फुलवरिया मगरी थाना रामकोला कुशीनगर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मय फोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चालक जामिन अली को जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें