फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस को शपथ पत्र देकर बदमाश बोल रहे, नहीं करेंगे अपराध, अब तक 1.14 लाख लोग पाबंद

Sun, 13 Feb 2022 12:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

विधानसभा चुनाव को लेकर बदमाशों और उत्पातियों को पाबंद किया जा रहा है। पुलिस पाबंद करने के साथ ही शपथ पत्र ले रही है कि वह अपराध नहीं करेंगे। बदमाश के जमानतदारों से भी पुलिस संपर्क करके यह शपथ पत्र ले रही है कि जिसकी जमानत उन्होंने ली है, वह अपराध नहीं करेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाश पुलिस को शपथ पत्र देकर अपराध न करने की कसम खा रहे हैं। जिससे भी चुनाव में खलल पड़ने की आशंका है, पुलिस उसे 107/116 में पाबंद कर रही है। अब तक गोरखपुर रेंज में एक लाख 14 हजार 603 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इतना ही नहीं बदमाशों के जमानतदारों से संपर्क कर जमानत भी निरस्त कराई जा रही है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर बदमाशों और उत्पातियों को पाबंद किया जा रहा है। पुलिस पाबंद करने के साथ ही शपथ पत्र ले रही है कि वह अपराध नहीं करेंगे। बदमाश के जमानतदारों से भी पुलिस संपर्क करके यह शपथ पत्र ले रही है कि जिसकी जमानत उन्होंने ली है, वह अपराध नहीं करेगा।
इसके पीछे पुलिस का मकसद है कि किसी भी सूरत में अपराध न होने पाए और अगर इसके बाद भी कोई अपराध करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। साथ ही पुलिस इन लोगों से शपथ पत्र लेने के साथ ही निगरानी भी कर रही है। बीट पुलिस अधिकारी को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह नियमित रूप से अपने क्षेत्र में गश्त के समय इनके क्रियाकलापों पर नजर रखें और गलती मिलते ही थानेदार को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है 107/116

किसी भी अपराध के होने से पहले ही अपराधकर्ता को यह बोध करा देना कि आप के द्वारा शांतिभंग होने की आशंका है। इसमें पाबंद किए गए लोग को मजिस्ट्रेट के सामने बंधपत्र देना है। एक तय रकम में बाध्य किया जाता है। अपराध होने पर रकम को देना होता है। पुलिस 20 से 50 लाख तक पाबंद करती है। इसमें मजिस्ट्रेट के सामने जमानत भी लेनी होती है।

इन जिलों में इतने लोग हुए पाबंद

गोरखपुर: 34,773
देवरिया: 48,865
कुशीनगर: 18,410
महराजगंज: 12,555

चुनाव के मद्देनजर लगातार लोग पाबंद किए जा रहे हैं। इसकी निगरानी भी की जा रही है कि कहीं कोई गलती पुलिस न करें। बदमाश, जमानतदार और कहीं पर भी जिससे अशांति का खतरा है, उसे पाबंद किया जा रहा है।
- जे.रविंद्र, डीआईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें