फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बिहार पीसीएस परीक्षा में गोरखपुर के मेधावियों ने लहराया परचम, जानिए कौन सा मिला पद

Mon, 07 Jun 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

हिमांशु पांडेय ने सहायक निदेशक समाज कल्याण के पद पर और मनोरंजन शुक्ला ने कर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होकर गोरखपुर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
बाएं मनोरंजन शुक्ला दाएं हिमांशु पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पीसीएस सेवा परीक्षा में गोरखपुर के मेधावियों ने परचम लहराया है। हिमांशु पांडेय ने सहायक निदेशक समाज कल्याण के पद पर तथा बेलीपार इलाके के मनोरंजन शुक्ला ने रोशन कर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर निवासी पारस पांडेय (सेवानिवृत्त जीवन बीमा अधिकारी) के बेटे हिमांशु पांडेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी से की थी तथा एमडीयू (महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय) रोहतक से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उनके बड़े भाई सुधांशु पांडेय पंजाब नेशनल बैंक के आईटी सेल में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं एवं इनकी छोटी बहन प्रज्ञा पांडेय सीए करके जॉब कर रही है। सबसे छोटा भाई श्री शुभम पांडेय ईपीएफओ (क्लास-1पद) के पद पर पहले ही से चयनित हो दिल्ली में कार्यरत है। समस्त परिवार ने हिमांशु पांडेय के उक्त सेवा में चयनित हो जाने पर गौरव का अनुभव करते हुए अपार खुशी व्यक्त की है।

वहीं बेलीपार क्षेत्र के रूद्राईन उर्फ मझिगावां निवासी स्व. राजबहादुर शुक्ला के पुत्र मनोरंजन शुक्ला ने 64वीं बिहार पीसीएस परीक्षा पास कर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन होने से उनके घर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनोरंजन की प्रारंभिक शिक्षा घर से पूरी कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज जुबली गोरखपुर से पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने चेन्नई स्थित विनायका यूनिवर्सिटी चले गए।
विज्ञापन


बुलंद हौसले व कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। अब इनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा कर माता-पिता के सपनों को साकार कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का है।

उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी पर जोर देते हुए शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन से आज यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। इनके बड़े भाई राजेश शुक्ला ने कहा कि इनके चयन से युवा छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ेगा साथ ही आने वाले दिनों में क्षेत्र से काफी बच्चे नाम रौशन करेंगे। उनके इस सफलता से भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला, ग्राम प्रधान सुबोध कांत शुक्ला, मुकुंद नारायण पांडेय, उनके बड़े भाई राजेश शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, अरिमर्दन शुक्ला, रणदीप शुक्ला, नितेश शुक्ला, अखिलेश पांडेय, पूर्व प्रधान रामजीत यादव, रुचिरांग पति त्रिपाठी, मार्कण्डेय शुक्ला सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें