फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा भारतीय वायुसेना का बोइंग, 19 मिनट खड़ा रहा विमान

Mon, 07 Jun 2021 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को इसकी पूरी जानकारी थी, सुरक्षा कारणों से इसे नहीं किया गया सार्वजनिक।
विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़ा भारतीय वायुसेना का विमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह भारतीय वायुसेना का बोइंग -737 विमान उतरा। कुछ मिनट तक हवाई अड्डे के एप्रन पर रूका, यह विमान फिर उड़ान भरकर यहां से चला गया। इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के उच्चाधिकारियों की पहले से थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया था।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी सूत्रों के मुताबिक, हवाई अड्डे पर उतरे भारतीय वायुसेना के इस बोइंग विमान से प्रमुख लोग हवाई यात्राएं भी करते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यह विमान उड़कर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11.55 बजे उतरा। 19 मिनट रूकने के बाद फिर 12.14 मिनट पर उड़ गया। विमान में सवार कोई व्यक्ति हवाई अड्डे पर नहीं उतरा।

इस संदर्भ में एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि वायुसेना का जहाज आया था। रनवे व एप्रन का निरीक्षण करने के उपरांत चला गया। जहाज का कोई सदस्य नीचे नहीं उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें