फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे ऑडिटोरियम में होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, डिजाइन तैयार, 11 करोड़ रुपये से बनेगा भवन

Mon, 30 Dec 2019 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
रेलवे जीएम दफ्तर के पास बनने वाले ऑडिटोरियम की डिजाइन ।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में अब विश्व के सबसे बड़े प्लेटफार्म वाले स्टेशन के बाद विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बड़ा ऑडिटोरियम बनेगा। 500 क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम की डिजाइन तैयार हो गई है। सामने का लुक बेहद आकर्षक होगा। खास बात यह है कि परिसर में चारों तरफ हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसे तैयार करने में 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल प्रशासन शीघ्र ही भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे में वर्ष भर में कई बड़े सांस्कृतिक आयोजन कराए जाते हैं। इसमें रेलवे स्काउट एंड गाइड का महाशिवराग्नि कार्यक्रम प्रमुख है। इसके अलावा, रेलवे के रंगमंच कलाकारों की टीम को प्रैक्टिस करने के लिए कोई जगह नहीं है। बड़े आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में ही कराना पड़ता है। खुले में आयोजन कराने पर साज-सज्जा, पंडाल, कुर्सी आदि की व्यवस्था में भी काफी खर्च होता है। ऑडिटोरियम बन जाने से कलाकारों को काफी सहूलियत होगी और रेलवे को आर्थिक बचत भी होगी।

इस संबंध में एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की जरूरत थी। इसके बनने से एक बेहतर स्थान मिल जाएगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन


जीएम ऑफिस के पीछे बनेगा ऑडिटोरियम
वर्ष 2018 में ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन बजट के अभाव योजना मूर्तरूप नहीं ले सकी। अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। योजना के मुताबिक, महाप्रबंधक कार्यालय के पीछे रेलवे की जमीन पर यह ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। महाप्रबंधक की मंजूरी मिलने के बाद भवन की डिजाइन तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी
बड़ा हॉल, एक छोटा डायनिंग हॉल, किचन, आकर्षक लाइटें, पार्किंग स्थल, आधुनिक शौचालय, हरियाली गैलरी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें