फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 13 से बलरामपुर से चलाई जाएगी गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी और तुलसीपुर होते हुए बलरामपुर जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर से आसनसोल तक चलने वाली गोरखपुर-आसनसोल (13507/13507) साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार बलरामपुर तक किया गया है। यह ट्रेन अब 13 फरवरी से बलरामपुर स्टेशन से प्रारंभिक यात्रा शुरू करेगी और आनंदनगर-बढ़नी होकर गोरखपुर से छूटकर आसनसोल तक जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आसनसोल से गोरखपुर तक ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे छूटकर आनंनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर होते हुए बलरामपुर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 14 फरवरी से यह ट्रेन बलरामपुर से शाम 4:35 बजे छूटेगी और तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होकर गोरखपुर रात 8:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें