फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः विवादित भूमि में रख दी आंबेडकर प्रतिमा, चौकीदार गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 10:22 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके के रामनगर केवटलिया के सरूपागंज टोले में विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने रात में आंबेडकर प्रतिमा रख दी। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर लोग वहां जुटे और नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने लाई। पुलिस ने चौकीदार का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में जिला पंचायत के एक सदस्य की मदद से चौकीदार और उसी गांव के रहने वाले आल्हा उर्फ हरिहर ने सोमवार की रात विवादित भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा रख दी। सुबह होते ही इसकी खबर गांव में फैल गई। ग्रामीण नाराज हो गए। गांव के प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लेकर चौकीदार को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पूछताछ में कोई पेपर न दिखा पाने पर पुलिस ने चौकीदार का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष निर्भय नारायन सिंह ने बताया कि चौकीदार ने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रतिमा विवादित भूमि पर रखा था। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। साथ ही चौकीदारी निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें