गोरखपुर के एम्स में भी कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए अस्पताल में प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसे लेकर एम्स प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। यह फैसला जिले में मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लिया गया है। एम्स में ओपीडी शुरू हो चुकी है। मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
वर्तमान में यहां आने वालों की एंटीजन किट से जांच की जा रही है। अब आरटीपीसीआर से जांच का फैसला हुआ है। प्रयोगशाला निर्माण में करीब एक महीने का समय लग सकता है। मशीन सहित अन्य उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि एम्स प्रशासन एंटीजन किट से संदिग्ध मरीजों की जांच कर रहा है। जांच में पॉजिटिव आने पर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे सरकारी कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। कुछ मरीजों के नमूने आरएमआरसी भी भेजे जा रहे हैं।