फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना का कहर: सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव, एडीजी कार्यालय 48 घंटे के लिए सील

Fri, 16 Apr 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराकर रेड जोन किया गया घोषित, ऑनलाइन एडीजी सुनेंगे फरियाद, अति आवश्यक होने पर ही हो सकेगी मुलाकात
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सैनिटाइज करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एडीजी कार्यालय में एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को कार्यालय व आवास को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 48 घंटे के सील कर दिया गया। कार्यालय को रेड जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एडीजी जोन कार्यालय में तैनात एक कांस्टेबल कोविड संक्रमित मिला है, जिसके बाद एडीजी कार्यालय को 48 घंटों के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। कार्यालय के सभी कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय भेज कर जांच कराई गई।

गनीमत रही कि अभी इनके अलावा कोई अन्य स्टाफ पॉजिटिव नहीं मिला है। एडीजी के पीआरओ अजय ने बताया कि कार्यालय का एक स्टाफ पॉजिटिव आया है। जिसके बाद कार्यालय व आवास को 48 घंटे के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन


एडीजी ऑफिस को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। अब इस ऑफिस में सीमित संख्या में ही जरूरी होने पर फरियादी मुलाकात कर सकेंगे। एडीजी से मुलाकात करने के लिए पहले फोन से इजाजत लेनी होगी। इजाजत के बाद निश्चित दूरी बनाकर निर्धारित समय पर ही मुलाकात हो पाएगी। साथ ही एडीजी अखिल कुमार ज्यादातर ऑनलाइन ही शिकायत सुनेंगे। एडीजी ऑफिस गेट पर सैनिटाइजेशन, हैंड वॉश, थर्मल स्क्रिनिंग और रजिस्टर में नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें