फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर : पथ प्रकाश के लिए लगाई जाएंगी तिरंगा लाइटें

Sun, 31 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिचड़ी मेले की भव्यता के एहसास के लिए नगर निगम ने बनाई योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लाइटें भव्यता और खूबसूरती का अहसास कराएंगी। इसके लिए नगर निगम लगातार बेहतरी में लगा हुआ है। इसी क्रम में गोरखनाथ मंदिर रोड के सभी बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी।
शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने मंदिर का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए। बताया कि मंदिर परिसर और आस-पास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के साथ ही सफाई निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सभी संपर्क मार्गों पर स्वच्छ वाहन पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी कराई गई है। मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर पथ प्रकाश बिंदुओं के एलईडी की जांच कर उन्हें ठीक कराया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भव्यता का एहसास हो इसके लिए सभी बिजली के खंभों को तिरंगा लाइटों से सजाया जा रहा है। मेला परिसर में श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए अस्थाई हैंड पंप और स्टील बॉडी के नए पानी टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें